फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The construction of the road was closed for fear of dacoits

डकैतों के डर से बंद रहा सड़क का निर्माण कार्य

Mon, 08 Aug 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Mon, 08 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
The construction of the road was closed for fear of dacoits
खांच का पुरवा में बंद सड़क निर्माण का काम। - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट। खांच का पुरवा में डकैत बबुली कोल गैंग के मजदूरों को पीटने व धमकी देने के बाद सोमवार को सड़क निर्माण काम बंद रहा। घटना के बाद पुुलिस अधीक्षक ने कमान अपने हाथ में ले ली है। डकैतों की धरपकड़ के लिए वह खुद भी पुलिस और पीएसी के साथ कांबिंग कर रहे हैं। पुलिस ने चार लोगों के इस घटना में शामिल होने के शक पर पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता ने अस्पताल व पुरवा जाकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने दस घायलों को 15-15 हजार की आर्थिक मदद दी। साथ ही घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन

   
सोमवार की दोपहर को विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता गया प्रसाद दिनकर स्थानीय बसपाइयों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों से मिलकर घटना की जानकारी मिली। भर्ती दस घायलों को 15-15 हजार देकर पार्टी से और मदद दिलाने का भरोसा दिया। मजदूरों से बातचीत कर कहा कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की पुलिस से सांठगांठ है इसीलिए केवल बसपा समर्थित मजदूर परिवार के सदस्यों को पीटा गया। ठेकेदार व मुंशी को पहले भी डाकुओं ने धमकी दी थी तो फिर दोनों कैसे बच गए। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो।  उन्होंने प्रदेश सरकार से घायलों को सरकार दस-दस लाख की आर्थिक मदद देेने की मांग की। साथ ही गांव के आसपास पीएसी को फिर तैनात करने की मांग की।  प्रतिपक्ष के नेता के साथ मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, पूर्व मंत्री आरके सिंह पटेल, जगदीश गौतम, रामलखन निषाद, कौैशलेंद्र वर्मा, शक्तिप्रताप सिंह, इफ्तिखार अहमद, इकराम वर्मा व सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 उधर, डकैतों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। सोमवार की सुबह से पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने एंटी डकैती टीम के मनीष जाट व सुजीत कुमार के साथ जंगलाें में कांबिंग की। मारकुंडी से लेकर बहिलपुरवा के जंगलों में पुलिस टीमें संदिग्धों से पूछताछ करती रही। बहिलपुरवा थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि डकैत बबुली कोल गैंग के साथ आए लगभग दो दर्जन बदमाशों में कुछ स्थानीय युवकों के शामिल होने की सूचना मिली है जिसमें चार संदिग्धों को थाने बुलाकर पूछताछ की गई है। संभावना है कि डाकू गैंग गांव के ही किसी के घर के पास ठहरा भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed