{"_id":"6a94578b269d14dc990e3983","slug":"youth-missing-motorcycle-found-near-soti-river-fears-of-a-mishap-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105373-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवक लापता, सोती नदी किनारे मिली बाइक, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवक लापता, सोती नदी किनारे मिली बाइक, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव झड़का निवासी 30 वर्षीय जेविंद्र चौहान शनिवार शाम से लापता हैं। रविवार को उनकी मोटरसाइकिल बामरोली गांव के पास सोती नदी के किनारे लावारिस हालत में मिली। परिजनों को अनहोनी की आशंका है क्योंकि नदी इन दिनों उफान पर है।
जेविंद्र शनिवार शाम मोटरसाइकिल लेकर घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो सका। रविवार को दिनभर तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों से भी जानकारी ली। रविवार को तलाश के दौरान ही उनकी मोटरसाइकिल सोती नदी के किनारे मिली। बाइक मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई।
पुलिस जांच शुरू, परिवार को अनहोनी का डर
परिजनों के अनुसार, सोती नदी इन दिनों उफान पर है। नदी किनारे बाइक मिलने के बाद उन्होंने नदी और आसपास के क्षेत्र में भी तलाश की। हालांकि, जेविंद्र का पता नहीं चल सका। रविवार को जेविंद्र के भाई अरविंद कुमार ने हस्तिनापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने युवक की तलाश के लिए जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -