फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Police arrested a Nigerian woman in a drug smuggling case.

इंदौर: नाइजीरियन महिला से 29 लाख की 57.18 ग्राम कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के खुलासे की आशंका

Sun, 30 Aug 2026 09:07 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 09:07 PM IST
सार

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 57.18 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियन महिला इम्यूनल जॉय को गिरफ्तार किया है। बरामद कोकीन की कीमत करीब 29 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस मुंबई-इंदौर ड्रग सप्लाई नेटवर्क, कोकीन के स्रोत, पासपोर्ट और वीजा संबंधी रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Police arrested a Nigerian woman in a drug smuggling case.
aaropi

विस्तार

इंदौर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। चंदन नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 29 लाख रुपये कीमत की 57.18 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। पुलिस अब मुंबई-इंदौर ड्रग सप्लाई चेन और अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


त्योहारों के मद्देनजर चंदन नगर थाना पुलिस को भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान पुलिस टीम को आईटी पार्क, सिंहासा क्षेत्र में एक विदेशी महिला संदिग्ध अवस्था में काले रंग का बैग लेकर खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने महिला को रोककर पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर: पुलिसकर्मी पर पत्नी से मारपीट का आरोप, बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को भी नहीं बख्शा, केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में रखी थी कोकीन
संदेह के आधार पर नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके बैग से पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में कोकीन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान इम्यूनल जॉय, निवासी लेगोस, नाइजीरिया, हाल मुकाम बांद्रा ईस्ट, मुंबई के रूप में की है। उसके कब्जे से 57.18 ग्राम कोकीन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 29 लाख रुपये है, और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।


बिजनेस वीजा पर आई भारत
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 14 अगस्त 2026 को बिजनेस वीजा पर भारत आई थी और फरवरी 2027 तक भारत में रहने की अनुमति थी। उसने पुलिस को बताया कि वह मुंबई में अपनी बहन के साथ हेयर सैलून में काम करती है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कम कीमत में कोकीन खरीदकर महंगे दामों पर बेचने की बात स्वीकार की है।

मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस पासपोर्ट, वीजा और इमिग्रेशन रिकॉर्ड की जांच के साथ ही कोकीन के स्रोत और मुंबई से इंदौर तक के सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि महिला की निशानदेही और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed