{"_id":"576c27cf4f1c1bd532b48181","slug":"splitting-off-the-sticks-couple-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे के दौरान चली लाठियां, दंपति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंटवारे के दौरान चली लाठियां, दंपति घायल
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के बंटवारे को लेकर पिता-पुत्रों के बीच लाठियां चल गईं। जिसमें पुत्र व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपति की तहरीर पर पिता समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मुख्यालय के शंकरगंज निवासी राममिलन ने बताया कि गुरुवार सुबह उसके पिता बुद्धलाल ने जमीन बंटवारे के लिए सभी भाइयों को खेत के पास बुलाया। बंटवारे के दौरान बडे़ पुत्रों को ज्यादा हिस्सा देने का उसने विरोध किया, तो पिता और दोनों भाइयों ने उसे लाठियों से पीट दिया। बचाने पहुंची उसकी पत्नी चुनबादी की भी पिटाई कर दी। घायल दंपति ने कोतवाली में पिता बुद्धू, भाई राजाराम व बडकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन