{"_id":"58ab30f34f1c1b4a55b23631","slug":"said-student-life-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर छात्रा ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर छात्रा ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो,चित्रकूट
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
अज्ञात कारणों के चलते इंटरमीडिएट की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि छात्रा मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।
थाना क्षेत्र के इंदिरानगर मोहल्ला निवासी सुरेश की छोटी बेटी काजल रविवार शाम को घर की छत पर बने कमरे में पढ़ाई कर रही थी।
अचानक उसने दूसरे कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया। उसकी मां मंजू देवी ने बताया कि काफी देर तक काजल कमरे से नहीं आई तो वह कमरे पहुंची। कमरा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुल सका। खिड़की से देखने पर उसे दुप्पटे से फांसी के फंदे पर झूलते देखा तो वह चिल्ला उठी। चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसे नीचे उतारा।
परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मृतका कस्बे के आदर्श इंटर कालेज में इंटर की छात्रा थी। वह एक भाई व दो बहनों में छोटी थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आत्महत्या के पीछे परिजनों ने बताया कि छात्रा मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।