फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Kidnapped young man, demanded a ransom of 40 million

युवक का अपहरण, 40 लाख की फिरौती मांगी

Sun, 04 Sep 2016 09:48 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 04 Sep 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped young man, demanded a ransom of 40 million
अपहृत युवक सुमित केशरवानी। - फोटो : अमर उजाला

खाने के बाद रात को टहलने निकले युवक का अपहरण हो गया। युवक की बहन के मोबाइल पर मैसेज कर अपहरणकर्ताओं ने 40 लाख की फिरौती मांगी है। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के चकमाली निवासी सुमित कुमार (18) पुत्र स्व. सत्यनारायण केशरवानी दो सितंबर की रात से लापता है। बहन पूजा ने बताया कि दो सितंबर की सुबह सुमित चितरा निवासी बड़ी बहन ज्योति के घर गया था। लौटने के बाद मौसी के बेटे राहुल से मिलने पुरानी बाजार चला गया।
विज्ञापन


वहां से शाम को घर लौटा और खाना खाकर टहलने की बात कहकर निकल गया। इसके बाद नहीं लौटा। देर रात खोजबीन के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि सुमित समेत दो युवक सड़क किनारे खड़े थे। इसी बीच किसी से मोबाइल पर बातचीत हुई। थोड़ी देर बाद एक टेपों से दो युवक आए। इनके साथ सुमित बेड़ीपु़लिया की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात लगभग सवा एक बजे बहन के मोबाइल पर मैसेज आया कि सुमित का अपहरण कर लिया है। 40 लाख रुपये देने पर ही छोड़ेंगे। इस पर परिवार सकते में आ गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तीन सितंबर को कोतवाली पुलिस ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला।

एसपी केके चौधरी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अपहृत का मोबाइल भी स्विच आफ बता रहा है। अपहृत के पिता कानपुर में रेवड़ी बनाने का काम करते थे।


जून 2016 में बीमारी से उनका निधन होने पर पूरा परिवार कानपुर से चकमाली स्थित निजी आवास में आ गया। इस मामले में कुछ पारिवारिक लोगों पर भी शक हो रहा है। दुकान और मकान का भी मामला हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed