फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Elder's death by drinking alcohol!

शराब पीने से अधेड़ की मौत!

Sun, 09 Jul 2017 11:27 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 09 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Elder's death by drinking alcohol!
मामले की जांच करती पुलिस टीम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। मुख्यालय के भैरों पागा मार्ग पर शराब पीकर काफी देर तक सड़क किनारे पड़े एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था लेकिन शराब में कुछ मिलावट की आशंका जताई जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे में चूर अधेड़ जब झूमता हुआ सड़क पर पहुंचा तो कई बार कुछ वाहनों से टकराकर गिरा था। कोतवाल ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी होने की बात कही है।
     जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र शंकरबाजार बल्दाऊगंज निवासी छोटे लाल (50) पुत्र मोतीलाल का शव रविवार की सुबह भैराें पागा मार्ग के पास मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई मुन्ना लाल ने बताया कि छोटे लाल शराब का आदी था लेकिन उसके मौत के कारण की जानकारी नहीं है। जिस स्थान पर उसका शव मिला है वहां आस पास देशी शराब बनाई जाती है। ऐसे में संभावना  है कि उसे मिलावटी शराब पिलाई गई हो।
विज्ञापन

     वहीं कुछ लोगों ने बताया कि शनिवार की देर रात को वह नशे में सड़क किनारे पड़ा था। जिसे कुछ लोगों ने पानी डालकर उठाने का प्रयास भी किया। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी होगी। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। बड़े भाई रामचंद्र की पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। मृृतक की पत्नी की भी दस साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed