फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotee carrying Ganga water dies after being hit by a roadways bus.

Meerut News: रोडवेज बस की टक्कर से गंगा जल लेकर जा रहे श्रद्धालु की मौत

Sun, 30 Aug 2026 08:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Devotee carrying Ganga water dies after being hit by a roadways bus.
नोट- मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------------------
सरूरपुर क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर हुआ हादसा
- पुरा महादेव जल चढ़ाने जा रहा था मुजफ्फरनगर निवासी जॉनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर( मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर रजबहे पुल पर रविवार को रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जॉनी (45) पुत्र रामपाल निवासी बालाजी पुरम कॉलोनी, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, रविवार को जॉनी स्कूटी पर सवार होकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरा महादेव जा रहा था। सुबह करीब नो बजे यहां सरूरपुर थाना क्षेत्र में रजबहे पटरी से मेरठ-करनाल हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान मेरठ की ओर से आ रही शामली डिपो की रोडवेज बस ने स्कूटी को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जॉनी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों के शोर मचाने पर चालक बस को लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल जॉनी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। जॉनी की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, हादसे के बाद फरार हुए रोडवेज बस चालक की तलाश की जा रही है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बस और चालक को भी तलाशा जा रहा है।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed