{"_id":"57c07bfa4f1c1b4a38d4f0c0","slug":"bank-officer-sentenced-to-seven-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी को सात साल की सजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारी को सात साल की सजा
चित्रकूट
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई लाख का गबन करने के आरोप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने यूपी ग्रामीण बैंक कर्वी शाखा के पारण अधिकारी को सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी को 34 हजार का अर्थदंड भी देय होगा।
विज्ञापन
अभियोजन अधिकारी श्रीराम यादव ने बताया कि बीती 17 मई 2005 को तत्कालीन इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक कर्वी के महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने की बैंक के पारण अधिकारी रामलाल वर्मा के खिलाफ कर्वी कोतवाली में धारा 409, 419, 420, 467, 468 व 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष सिंह ने बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद पारण अधिकारी को सात साल की सजा सुनाई है। जानकारी के बाद पुलिस ने अधिकारी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 16 मई 2005 को शहर के यूपी ग्रामीण बैंक में खाताधारक दिनेश गुप्ता और रामाधार के खाते दो बाउचर से ढाई लाख रूपए निकाले गए। तत्कालीन मैनेजर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शाम को रोकड़ व खाते का मिलान करने के बाद पारण अधि कारी रामलाल वर्मा हिसाब नहीं दे पाए। इसके बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।