फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   And six reports of murder outlaw Goppa

डाकू गोप्पा समेत छह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला,चित्रकूट Updated Tue, 20 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
And six reports of murder outlaw Goppa
हर्रा गांव में घटना के बारे में एसपी डीपी सिंह को जानकारी देते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
दिनदहाड़े मुखबिर की गोली मारकर हत्या करने वाले 50 हजार के इनामी डाकू गोप्पा की दहशत दूूसरे दिन भी हर्रा और आस-पास के गांव में रही। मृतक का पुलिस सुरक्षा में गमगीन माहौल में गांव में अंतिम संस्कार कराया गया। मृतक के भाई की तहरीर पर डाकू गोप्पा समेत छह लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं गैंग की तलाश के लिए पुलिस ने सात टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन



 थाना क्षेत्र के हर्रा निवासी राजा यादव की सोमवार को बाइक से भाभी मंजू के साथ जाते समय चौहान तालाब के पास घात लगाकर डाकू गोप्पा गैंग ने ताबड़तोड़ आधा दर्जन गोलियां बरसाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर शव उठाने से मना कर दिया था लेकिन पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर देर शाम को शव मुख्यालय लाकर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन



मंगलवार को परिजनों ने शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि फिलहाल काबिंग की जा रही है। राजापुर सीओ ब्रजराज सिंह के नेतृत्व में एक अलग टीम सर्च अभियान चला रही है। इसके अलावा छह अन्य टीमें पहाड़ी,राजापुर, गनीवां, मऊ, सीतापुर, में डाकू गोप्पा गैंग की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मृतक राजा के बडे़ भाई हरिश्चंद्र की तहरीर पर डाकू गोप्पा समेत आधा दर्जन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि गोप्पा व रजुआ तो नामजद हैं बाकी चार अज्ञात हैं।


पहाड़ी। डाकू गोप्पा 50 व उसका भांजा रजुआ 12 हजार का इनामी है। थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि गोप्पा पर नौ हत्याओं का मामला है। कुल 21 मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार उसके भांजे रजुआ पर आठ मामले दर्ज हैं। तिहरे हत्याकांड में भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed