फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   बालिका से दुष्कर्म पर उम्र कैद की सजा

बालिका से दुष्कर्म पर उम्र कैद की सजा

Tue, 25 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बालिका से दुष्कर्म पर उम्र कैद की सजा
बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को उम्र कैद की सजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने उम्र कैद की सजा सुनायी है। अभियुक्त को 30 हजार रुपये अर्थदंड भी देय होगा।
सहायक अभियोजन अधिकारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने उसी गांव के रफीक पुत्र अब्दुल के खिलाफ 24 अप्रैल 2015 को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी नौ वर्षीय पुत्री 19 अप्रैल 2015 की शाम घर से पानी लेने के लिए नल की ओर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही रफीक बालिका को पकड़ कर अश्लील हरकत कर दुष्कर्म किया। रास्ते में अपने साथ हुई इस घटना की की जानकारी बालिका ने अपनी मां को 21 अप्रैल 2015 को दी। जिस पर महिला अभियुक्त के घर उलाहना देने गयी। जिस पर अभियुक्त ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी।

इस मामले में बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद मंगलवार को अपर जिला जज दिनेश कुमार प्रथम ने दोष सिद्ध होने पर आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी। न्यायालय ने अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रुपये पीड़िता को देने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed