{"_id":"6a8da4c94f4962418b039549","slug":"fdgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4649403-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जूते की दुकान में लगी भीषण आग, आधे घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जूते की दुकान में लगी भीषण आग, आधे घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूते की दुकान में लगी भीषण आग, आधे घंटे में पाया काबू
- मामूरा गांव की गली नंबर सात में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएड। सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव में सोमवार रात एक जूते की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना दुकान मालिक व अग्निशमन विभाग को दी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
सोमवार रात करीब पौने 11 बजे मामूरा गांव की गली नंबर सात में स्थित जूते की दुकान से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने दुकान की ओर जाकर स्थिति देखने का प्रयास किया। आग बढ़ने पर लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। आग में दुकान के अंदर रखे जूते, गत्ते और अन्य सामान की वजह से लपटें तेजी से फैल गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रात करीब 11 बजे सेक्टर-66 मामूरा में दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से दो दमकल वाहनों को मौके के लिए रवाना किया गया। गली काफी संकरी होने के कारण दमकल की गाड़ी दुकान के नजदीक तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने वाहन से हौज लाइन को आगे तक फैलाया और पंपिंग कर पानी की बौछार शुरू की। करीब 30 मिनट की कार्रवाई के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई।