{"_id":"6a8da1aaed237a96460fa84e","slug":"mcd-sanitation-worker-arrested-for-using-another-cars-number-plate-to-conceal-his-identity-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152084-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी के सफाई कर्मी ने पहचान छिपाने के लिए दूसरी कार का नंबर लगाया, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी के सफाई कर्मी ने पहचान छिपाने के लिए दूसरी कार का नंबर लगाया, गिरफ्तार
विज्ञापन
-द्वारका सेक्टर-23 इलाके में पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने हुंडई आई10 और फर्जी नंबर प्लेट जब्त की
-जिस नंबर का इस्तेमाल किया गया, वह दूसरे वाहन के नाम पर पंजीकृत था
-आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज आपराधिक मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका सेक्टर-23 थाना पुलिस ने कैब चालक की ओर से अपनी पहचान छिपाने के लिए दूसरे वाहन का नंबर इस्तेमाल करने के आरोप में ताजपुर खुर्द निवासी 26 साल के सौरव को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी हुडई आई10 कार पर ऐसा नंबर लगाकर चला रहा था, जो किसी अन्य व्यक्ति के वाहन के नाम पर पंजीकृत था। पूछताछ में पता चला कि सौरव संविदा पर एमसीडी में सफाई कर्मी है। आरोपी ने बताया कि वह अपनी पहचान छिपाने के लिए कार का नंबर बदल देता था। पुलिस आरोपी के कब्जे से कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पर पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है। जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को बागडोला गांव निवासी दक्ष यादव ने उनकी कार का नंबर प्लेट दूसरी कार में लगे होने की शिकायत की। उसने अपने बयान में बताया कि उसने सौरव नाम के युवक को उसकी कार का नंबर प्लेट लगाकर हुंडई आई 10 कार चलाते देखा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु की।
वाहन के दस्तावेज और पंजीकरण नंबर की जांच करने पर पता चला कि हुंडई आई 10 का वास्तविक नंबर हरियाणा के पंजीकृत है। इसके बावजूद आरोपी कार पर शिकायतकर्ता के वाहन का नंबर इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में सौरव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कार बरामद कर ली।