फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Elderly man dies in road accident

Gurugram News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

Tue, 25 Aug 2026 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in road accident
सोहना। कस्बे के पलवल मार्ग पर स्थित शनिदेव मंदिर के पास 24 अगस्त की सुबह अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई। करीब 63 वर्षीय बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। सड़क किनारे नग्न अवस्था में पड़े लावारिश शव के बारे में सोहना सिटी थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि वह मंदबुद्धि था। जांच अधिकारी त्रिलोक चंद ने बताया कि मृत बुजुर्ग की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से जानकारी लेने पर पता चला है कि वह शनि मंदिर के आसपास घूमता रहता था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बुजुर्ग को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed