फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   मतदाता पहचान पत्र वितरण के दौरान मारपीट के आरोपी को दो साल कैद की सजा

मतदाता पहचान पत्र वितरण के दौरान मारपीट के आरोपी को दो साल कैद की सजा

Wed, 24 Apr 2019 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
मतदाता पहचान पत्र वितरण के दौरान मारपीट के आरोपी को दो साल कैद की सजा
चित्रकूट। मतदाता पहचान पत्र वितरण के दौरान विवाद होने पर बीएलओ (शिक्षामित्र ) दिनेश पांडेय को डंडा मारने वाले आरोपी चुन्ना पटेल को अपर जिला जज ने दो वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया है।
विज्ञापन

अभियोजन अधिकारी श्रीराम यादव ने बताया कि 22 अप्रैल 2014 को कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मछरिहा गांव निवासी दिनेश पांडेय पुत्र ललित किशोर पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह प्राथमिक विद्यालय मछरिहा में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत है और निर्वाचन आयोग द्वारा उसे बीएलओ का कार्य सौंपा गया है। घटना के दिन वह विद्यालय के अंदर बीएलओ का कार्य कर रहा था। इस दौरान मछरिहा गांव का रहने वाला चुन्ना उर्फ शिवसहाय पुत्र रामदीन पटेल विद्यालय के अंदर आया और पहचान पत्र की मांग करने लगा। उसने बताया कि पहचान पत्र अभी नही आया और आने पर वह घर पहुंचा देगा। इस पर चुन्ना विद्यालय के अंदर समस्त स्टाफ के सामने उसे गाली देने लगा और लाठी से मार दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अभियुक्त चुन्ना के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद बुधवार को अपर जिला जज कुसुमलता राठौर ने इस मामले में दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त चुन्ना को दो वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनायी। साथ ही पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed