{"_id":"5c854f7cbdec2213ee5d358b","slug":"81552240508-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख के इनामी डाकू बबुली गैंग पुलिस के लिए खासा सिरदर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह लाख के इनामी डाकू बबुली गैंग पुलिस के लिए खासा सिरदर्द
विज्ञापन
पुलिस के लिए सिरदर्द बना डाकू बबुली
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले छह लाख के इनामी डाकू बबुली कोल को जिंदा या मुर्दा पकड़ने लिए यूपी-एमपी शासन का पुलिस विभाग पर खासा दबाव है। जिससे पाठा क्षेत्र में डाकुओं की तलाश में पुलिस लगी हुई है। डाकू बबुली ने नई रणनीति बनाकर कार्य करना शुरू कर दिया है। जिसमें बड़ी वारदात न करके विकास कार्यों व प्रधानों से रुपये वसूलता रहता है।
छह लाख रुपये का इनामी डाकू बबुली कोल को पकड़ने के लिए पुलिस विभाग की सारी रणनीति फेल हो रही है। एसटीएफ भी अभी तक कमाल नहीं दिखा सकी है। लोकसभा चुनाव शुरू होने वाले है। चुनाव में डाकुओं का असर न पड़े इसलिए चुनाव के पहले डाकुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश मिलते ही पुलिस अधिकारी इस समय मुस्तैद हो गए है। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रोजाना कांबिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा का कहना है कि डाकुओं का खात्मा करने के लिए पुलिस जुटी हुई है। बबुली गैंग के कई बदमाश पकड़े जा चुके है। बाकी बचे सदस्य जान बचाने के लिए जंगल में छुपे हुए हैं।
यूपी-एमपी पुलिस का संयुक्त अभियान
चित्रकूट। डाकुओं के खिलाफ शुरू हुए अभियान में यूपी व एमपी पुलिस मिलकर कार्य कर रही है। दो पुलिस अधिकारियों व थानाध्यक्षों की एक साथ बार्डर पर बैठक भी हो चुकी है। जिसमेें एक दूसरे को सहयोग देने की बात कहीं गई है।