फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   he gang was active on social media before the murder.

Deoria News: हत्या से पहले सोशल मीडिया पर सक्रिय था ‘149’ गैंग

Mon, 14 Sep 2026 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
he gang was active on social media before the murder.
देवरिया। भलुअनी में टीम 149 के नाम से सोशल मीडिया पर युवकों का गिरोह सक्रिय था। इंस्टाग्राम पर कई युवक अपने यूजरनेम में 149 जोड़कर एक-दूसरे को पोस्ट और स्टोरी में टैग करते थे। बाइक से झुंड में निकलने, एक साथ फोटो खिंचवाने और वीडियो बनाकर टीम 149 के नाम से साझा करने का सिलसिला भी चल रहा था। पुराने स्क्रीनशॉट और वीडियो के आधार पर इस नेटवर्क से 100 से अधिक युवकों के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। मनीष सिंह उर्फ मोनू की हत्या के बाद टीम 149 की सोशल मीडिया पर सक्रियता अचानक बंद हो गई।
विज्ञापन

दिलावर चौधरी 149, नागेश यादव 149, समीर 149 और विनायक अहीर 149 जैसे यूजरनेम वाले सोशल मीडिया खाते सामने आए हैं। इनमें कई खाते एक-दूसरे की पोस्ट और स्टोरी में टैग किए गए हैं। एक वीडियो में कई युवक मोटरसाइकिल से एक साथ सड़क पर जाते दिख रहे हैं। वीडियो पर भलुअनी गांव के साथ टीम 149 लिखा है। इससे 149 के किसी एक युवक की पहचान तक सीमित न होकर साझा पहचान के रूप में इस्तेमाल होने के संकेत मिलते हैं। मनीष हत्याकांड के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय ऐसे समूहों की जांच साइबर थाने से भी शुरू कराई है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े लोगों और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

--
विवाद पर व्हाट्सएप संदेश से साथियों को बुलाने का भी आरोप
मनीष सिंह के परिवार की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में भी टीम 149 का जिक्र किया गया है। शिकायत के अनुसार, समूह से जुड़े युवक विवाद होने पर एकजुट होकर मौके पर पहुंचते थे और लोगों को डराते-धमकाते थे। चाइना अंसारी को इस गिरोह का सरगना बताया गया है। क्षेत्र में कहीं विवाद होने पर व्हाट्सएप के जरिये संदेश भेजकर युवकों को बुलाने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पुराने मामले में भी सामने आ चुके हैं चाइना और अंबुज के नाम
भलुअनी के चाइना अंसारी और अंबुज विश्वकर्मा के नाम सितंबर-2023 के एक मामले में भी सामने आ चुके हैं। भलुअनी कस्बा निवासी शिवशंकर गोंड की शिकायत पर पुलिस ने चाइना, अंबुज और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि 13 सितंबर को दुकान पर चाकू और डंडे से हमला किया गया, जातिसूचक शब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी दी गई। मनीष सिंह हत्याकांड में चाइना अंसारी, अंबुज विश्वकर्मा, जयकिशुन यादव और नागेश यादव नामजद हैं। चाइना पर अन्य मामले भी दर्ज बताए जा रहे हैं।

--
कोट
आरोपियों के टीम 149 से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराध में जो भी लोग शामिल पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील कुमार सिंह, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed