{"_id":"58b312af4f1c1bd85a830f6a","slug":"28-thousand-to-two-lakh-80-thousand-was-paid-to-the-czech","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 हजार के चेक का भुगतान दो लाख 80 हजार हुआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
28 हजार के चेक का भुगतान दो लाख 80 हजार हुआ
चित्रकूट
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
इसी बिल्डिंग में है दूसरी फ्रॉड कंपनी का दफ्तर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 हजार के चेक का भुगतान दो लाख 80 हजार रूपये निकालने के मामले में दो भाइयों समेत तीन के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।
भरूआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर निवासी सुरेश कुमार पंाडेय ने बताया कि वह गल्ला व्यापारी है। 23 जनवरी 2017 को भरतकूप के बंदरी निवासी कृष्णगोपाल शुक्ला और उसके भाई विष्णू शुक्ला ज्वार लेकर
बेंचने आये थे। ज्वार खरीदने के बाद उन्हें 28 हजार रूपये का चेक दिया गया। जल्दबाजी में बैंक की चेक में अंकों में धनराशि लिख दी लेकिन शब्दों में लिखना भूल गये थे। कुछ दिन बाद उसका भुगतान दो लाख 80 हजार रूपये निकाला गया। खाता मिलान के दौरान रूपये घटने पर इसकी पूछताछ बैंक से की गयी। दो लाख 80 हजार का भुगतान निकालने पर सम्बंधित कृष्णगोपाल व विष्णू से रकम लौटाने को कहा गया लेकिन उन्होंने रकम नही लौटाई।
इसके बाद आरोपियों के खिलाफ रविवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनो भाइयों के अलावा अज्ञात बैंककर्मी के खिलाफ जालसाजी के तहत रिपोर्ट लिखी गयी। व्यवसायी ने बताया है कि चेक में पेन से रकम दो लाख 80 हजार रूपये शब्दों में लिखी गयी और अंकों में एक जीरो की बढ़ोत्तरी की गयी है। जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर्वी शाखा के एक अज्ञात बैंककर्मी की भूमिका संदिग्ध मानी गयी है।