Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   History-sheeter father and stepmother throw daughter into canal

Muzaffarnagar News: हिस्ट्रीशीटर पिता और सौतेली मां ने बेटी को नहर में फेंका

Sun, 29 Nov 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter father and stepmother throw daughter into canal
भोपा। हिस्ट्रीशीटर पिता फैसल और सौतेली मां ने अपनी 15 वर्ष की बेटी हीबा की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। इसके बाद रात के अंधेरे में नगला बुजुर्ग के निकट गंगनहर में धक्का दे दिया। करीब दो किलोमीटर दूर किशोरी को पुलिस व ग्रामीणों ने बाहर निकाला। पुलिस ने किशोरी के चाचा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रुड़कली तालिब अली निवासी हिस्ट्रीशीटर की दूसरी शादी गांव नगला बुजुर्ग निवासी साया हसीन से हुई है। पहली पत्नी से जन्मी 15 वर्षीय बेटी अपनी सौतेली मां के घर नगला बुजुर्ग में रह रही थी। शुक्रवार को फैसल अपनी पत्नी साया हसीन के साथ नगला बुजुर्ग पहुंचा। दोनों किशोरी को वहां से लेकर गांव रुड़कली की ओर चल दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि नगला बुजुर्ग गंगनहर पुल पर पहुंचने के बाद उन्होंने पहले किशोरी का गला दबाने का प्रयास किया और फिर उसे नहर में फेंक दिया। बुर्का पहनी किशोरी नहर में गिरने के बाद किसी तरह पानी की सतह पर तैरती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहते हुए वह जौली के निकट पहुंची तो उसने नहर में मौजूद सूखे पेड़ की डाली को पकड़ लिया। किसी तरह खुद को संभालने के बाद उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे ग्रामीण और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने किशोरी को नहर से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। मामले में किशोरी के चाचा समीर ने अपने भाई फैसल और भाभी साया हसीन के विरुद्ध भोपा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ भोपा राधा रमन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फैसल थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध अवैध असलहा, मारपीट आदि सहित लगभग एक दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं।
-----
जिंदगी मौत के संघर्ष में जीत गया हीबा का हौंसला
- सूखी डाल पकड़कर बचाई जान, नहीं हारी हिम्मत

फोटो
प्रेम सागर
भोपा। रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना में हिस्ट्रीशीटर पिता पर अपनी पत्नी के साथ मिलकर 15 वर्षीय सौतेली बेटी को जान से मारने की नीयत से गंगनहर में फेंक दिया। पानी के तेज बहाव में करीब दो किलोमीटर तक किशोरी ने जिंदगी के लिए संघर्ष किया। सूखी डालकर पकड़कर संघर्ष और पुलिस की सूझबूझ से किशोरी की जान बच गई।
शुक्रवार रात गंग नहर में जीवन बचाने के लिए संघर्ष कर तैर रही हीबा की चीख-पुकार ग्रामीणों ने सुनी। गश्त कर रहे जौली चौकी प्रभारी सुमित चौधरी के कानों तक भी वह आवाज पहुंची। चौकी प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया।
उस समय हीबा नहर में झुके सूखे पेड़ को पकड़कर चिल्ला रही थी। चौकी प्रभारी ने पेड़ पर चढ़कर किशोरी को डंडा पकड़ा कर बाहर निकाला। जिसके बाद उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पहुंचाया। अंधेरे और ठंडे पानी में हिम्मत के साथ जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही किशोरी की जान पुलिस की सूझबूझ से बच गई।
--
एक घंटा तक नजदीक से मौत देखती रही हीबा
गंग नहर के किनारे-किनारे बहती हुई जा रही किशोरी हीबा ने बताया कि उसने लगभग एक घंटे तक मौत को बहुत करीब से देखा। पानी के तेज बहाव के बीच काली रात की दहशत भरी घटना को वह कभी नहीं भूलेगी। गंग नहर में झुके सूखे पेड़ ने साबित कर दिया है कि डूबते को तिनके का सहारा होता है। सूखे पेड़ ने ही उसकी जिंदगी को हरा किया है।
----
चाचा बोले कई दिन से नजर नहीं आई थी भतीजी
घटना की जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए थे। इस मामले में हिबा के चाचा समीर उर्फ अबु सहमा ने थाने पर तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि कई दिनों से हीबा उन्हें घर नजर नही आ रही थी। पूछने पर फैसल और उसकी पत्नी बताते थे कि उन्होंने उसकी शादी कर दी है। उसके साथ व मारपीट भी की जाती थी।
---
रुड़कली में एक साल पहले मां ने दो बच्चों को दिया था जहर
बीते वर्ष 2025 के जून माह में रुड़कली तालिब अली निवासी कलयुगी मां मुस्कान ने अपने दो मासूम बच्चों पांच वर्ष के अरहान वह एक वर्ष की बच्ची इनाया को रात्रि के समय जहर देकर मार दिया था। सुबह के समय बच्चों की मौत के कारण को वह छुपाती रही बाद में पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचाते हुए उसे जेल भेज दिया था।

--------------
मोबाइल पर बात करने से नाराज था हिस्ट्रीशीटर
अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि हिस्ट्रीशीटर बेटी के मोबाइल पर बात करने की वजह से परेशान था। मोबाइल पर स्क्रीन टाइम अधिक था। इसी वजह से यह साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed