{"_id":"59626f5f4f1c1ba2548b4650","slug":"191499623263-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से अधेड़ की मौत!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से अधेड़ की मौत!
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने से अधेड़ की मौत!
- पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद कारणों की होगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मुख्यालय के भैरों पागा मार्ग पर शराब पीकर काफी देर तक सड़क किनारे पड़े एक अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था लेकिन शराब में कुछ मिलावट की आशंका जताई जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि नशे में चूर अधेड़ जब झूमता हुआ सड़क पर पहुंचा तो कई बार कुछ वाहनों से टकराकर गिरा था। कोतवाल ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी होने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र शंकरबाजार बल्दाऊगंज निवासी छोटे लाल (50) पुत्र मोतीलाल का शव रविवार की सुबह भैराें पागा मार्ग के पास मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई मुन्ना लाल ने बताया कि छोटे लाल शराब का आदी था लेकिन उसके मौत के कारण की जानकारी नहीं है। जिस स्थान पर उसका शव मिला है वहां आस पास देशी शराब बनाई जाती है। ऐसे में संभावना है कि उसे मिलावटी शराब पिलाई गई हो।
वहीं कुछ लोगों ने बताया कि शनिवार की देर रात को वह नशे में सड़क किनारे पड़ा था। जिसे कुछ लोगों ने पानी डालकर उठाने का प्रयास भी किया। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी होगी। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। बड़े भाई रामचंद्र की पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। मृृतक की पत्नी की भी दस साल पहले मौत हो चुकी है।