फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   डकैतों की दहशत नहीं शुरु हुई हरे सोना की तोड़ान

डकैतों की दहशत नहीं शुरु हुई हरे सोना की तोड़ान

Thu, 23 May 2019 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
डकैतों की दहशत नहीं शुरु हुई हरे सोना की तोड़ान
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे कई जंगलों में दूसरे दिन भी तेंदू पत्ता (हरा सोना) तोड़ान का काम डकैतों के भय से नहीं हुआ। जिले के बहिलपुरवा क्षेत्र में तोड़ान शुरू कराने के लिए डीएलएम ने क्षेत्र के फड़ मुंशियों से विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

यूपी सीमा से सटे मोहकमगढ़, हनुमानधारा, अनुसुईया पहाड़ व पोखरवार के जंगलों में डकैत बबुली कोल गैंग की दहशत के कारण तेंदू पत्ता तोड़ान का काम बुधवार को भी नहीं हुआ। मंगलवार से इस क्षेत्र में तोड़ान काम बंद है। मजदूरों ने बताया कि डकैतों ने रंगदारी पहुंचाने के बाद ही तोड़ान कराने का पत्र फड़ मुंशियों को भेजा है। सतना मप्र जिले के नयागंाव थाना प्रभारी संतोष कुमार व मझगवां थाना प्रभारी ओपी सिंह चोगड़े की टीम ने इस क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। सतना एसपी रियाज इकबाल का कहना है कि किसी तरह का डकैतों का भय नहीं है। जरूरत के हिसाब से पुलिस कर्मी क्षेत्र में मौजूद हैं। संभावना है कि कुछ फड़ मुंशी डकैतों के नाम पर फर्जी दहशत बना रहे हों क्योंकि किसी ने अभी तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed