{"_id":"5b04d5004f1c1be0408b7510","slug":"11527043328-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित फाइल- 11 नंबर की-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित फाइल- 11 नंबर की-
Updated Wed, 23 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। घर में शार्ट सर्किट से आग लगने पर अंदर मौजूद दो बच्चे आग की लपटों में घिरने लगे। जिसे देखकर परिजनों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। इस दौरान बच्चों समेत उनके माता पिता व मामा झुलस गए। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग से घर का एक हिस्सा भी राख हो गया। झुलसे बच्चों में एक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने रेफर किया। इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में एक बच्चे की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के खोही गांव में राजेश कुमार उर्फ भल्लू के कमरे में उसका पुत्र चिंटू उर्फ सत्यम(13) अपने चाचा राकेश के पुत्र डेढ़ वर्षीय पियूष के साथ खेल रहा था। कमरे में अन्य कोई मौजूद नहीं था। अचानक शार्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। कुछ देर तक बच्चे इसे नहीं समझ पाए जब धुआं व आग की लपटें तेजी से बढ़ी तो दूसरे कमरे में मौजूद राकेश व उसकी पत्नी पिंकी बच्चों को बचाने के लिए धुआं भरे कमरे में घुस गए। उनके पीछे राकेश का साला तालातीर मानिकपुर निवासी महेंद्र पुत्र कल्लू भी उन्हें बचाने पहुंचा। किसी तरह सभी सकुशलन बाहर आ गए लेकिन झुलस जरूर गए। उधर स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। तब तक कमरे की लगभग 40 हजार की सपत्ति राख हो गई। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद पियूष को इलाहाबाद रेफर किया गया जबकि अन्य को घर भेज दिया गया। देर शाम को इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई।