फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   crime

छात्र की हत्या कर टुकड़े किए, विरोध में जाम

Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime
फोटो-12- कन्हैया- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। चार दिन पहले लापता कक्षा तीन के छात्र की धारदार हथियार से हत्या कर टुकड़े कर दिए गए। उसका शव
विज्ञापन

घर के पिछवाड़े तीन टुकड़ों में डिब्बे में मिला। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर पड़ोसियों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के जबरन शव उठाने से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। रात तक जाम लगा था। स्थिति तनावपूर्ण बनी थी।
सीतापुर चौकी क्षेत्र राघवपुरी के मजदूर रामप्रयाग का कक्षा तीन में पढ़ने वाला पुत्र कन्हैया (8) मंगलवार की सुबह 11 बजे से घर के पास से गायब हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह तक सभी जगह खोज के बाद परिजन कोतवाली पहुंचे और हत्या की आशंका जताई। कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई। आरोप लगाया कि सीतापुर पुलिस टीम ने कन्हैया को ढूंढने में सहयोग नहीं किया। शनिवार शाम परिजनों को घर के पिछवाड़े बदबू महसूस हुई। आशंका पर एक घर के बाहर रखे प्लास्टिक के बड़े डिब्बे को खोला तो सभी चीख पड़े। डिब्बे में शव को तीन टुकड़े में काटकर रखा गया था। मृतक की शिनाख्त होते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही एसपी धवल जायसवाल, कोतवाल राजीव कुमार व सीतपुर चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस को देखते ही मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि सीतापुर पुलिस टीम ने सूचना के बाद भी सही पड़ताल और संदेह के आधार पर लोगों को पकड़कर पूछताछ नहीं की। पुलिस टीम शव को ले जाने लगी तो लोगों ने रास्ता रोक लिया। सभी ने पड़ोसियों पर ही हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस जबरन शव को ले जाने लगी तो कुछ लोग पुलिस वाहन की चपेट में आने से बचे। परिजन व स्थानीय लोगों की पुलिस कर्मियों से तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बाद सभी ने रामघाट व जिला मुख्यालय मार्ग पर जाम लगा दिया। इसमें सैकड़ों वाहन फंस गए। मृतक दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिजनों का उनके ही बिरादरी और पड़ोसियों से पुराना भूमि और पारिवारिक विवाद चलता है। कुछ साल पहले इसी मोहल्ले में इन्हीं परिवार के एक सदस्य की हत्या हुई थी। फिलहाल मृतक के परिजनों ने पड़ोसी तीन के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम जांच कर रही है। डिब्बा और कुछ ईंट बरामद किए गए हैं। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना में दो स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने जाम लगाया है। सीतापुर के यूपीटी तिराहे पर भी जाम लगाया और अपर एसपी शैलेंद्र राय के वाहन को घेर लिया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की प्रदर्शनकारियों से काफी देरतक धक्कामुक्की हुई। इसी दौरान कुछ और वाहन जाम स्थल से निकलने का प्रयास किया तो उन्हें डंडों के जोर पर रोका गया। बेहद तनावपूर्ण स्थिति में प्रदर्शनकारी मौके से जबरन शव ले जाने से आक्रोशित हैं। स्थिति को देखते हुए सीतापुर, शिवरामपुर, सदर कोतवाली, भरतकूप, बहिलपुरवा थाने की पुलिस टीम बुलाकर सुरक्षा के लिए तैनात की गई है। मृतक केपरिजनों ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के मतदान की गिनती के लिए घटना स्थल से लगभग 400 मीटर आगे मतगणनास्थल पर केंद्रीय सुरक्षा बल के अलावा भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही और इस वीभत्स घटना की ओर किसी का ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed