फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CM will address the farmers of seven hundred villages

Chitrakoot News: सात सौ गांवों के किसानों को संबोधित करेंगे सीएम

Wed, 30 Jul 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 30 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
CM will address the farmers of seven hundred villages
चित्रकूट। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 जुलाई के संभावित कार्यक्रम में तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां में 700 से अधिक गांवों के किसानों को संबोधित करेंगे। इसी स्थान पर गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू है।
विज्ञापन

यहां पर भव्य वाटरप्रुफ पंडाल बनाने के साथ ही अन्य तैयारियां की जा रही है। दीनदयाल शोध संस्थान से संचालित राजापुर क्षेत्र के तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां को भरत रत्न नाना जी देशमुख ने स्थापित किया था। यहां पर किसानों को कृषि का प्रशिक्षण देने के साथ ही उद्यान लगाने, पशु पालन, मछली पालन का कार्य का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस कार्य के लिए यहां के कृषि वैज्ञानिक किसानों को गांवों में जाकर भी प्रशिक्षण देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक करुणा शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम यहां लगा है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। सात सौ से अधिक गांवों के किसानों को निमंत्रण पत्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेजा गया है। इसी परिसर में संत मोरारीबापू के साथ मुख्यमंंत्री गोस्वामी तुलसी दासकी प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। यह प्रतिमा डीआरआई ने विशेष रूप से तैयार कर बाहर से मंगाई है। जो परिसर में रखी गई है। इसे अभी तिरपाल से ढका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed