फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chunav ke nateejo ne badhai bjp ki chanta

पंचायत चुनाव के नतीजों ने बढ़ाई भाजपा की चिंता

Fri, 07 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
chunav ke nateejo ne badhai bjp ki chanta
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भाजपा के लिए उम्मीद नहीं बल्कि आइना दिखाने वाला है। जिला पंचायत के सदस्य के अलावा प्रधान पद के परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। वहीं बीडीसी के चुनाव परिणामों ने भाजपा के कुछ आंसू पोंछने का काम अवश्य किया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में भाजपा ने बीडीसी में कुछ अच्छा प्रदर्शन भी किया है। 21 निर्विरोध में 18 भाजपा के नेता या उनके परिजन हैं। सन 2017 के विधानसभा चुनाव को आधार बनाकर देखें तो आगामी विधानसभा चुनाव 2022 भाजपा के लिए कठिन डगर है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगाया लेकिन 17 में से मात्र चार सीट ही जीत पाये। अन्य परिणाम में बसपा व सपा भाजपा से आगे निकल गई है। भाजपा के कई दिग्गज प्रत्याशी चुनाव हार गये है। जिससे आने वाले विधानसभा के चुनाव में भाजपा के लिए खासी चुनौती खड़ी कर दिया है। वही कांग्रेस पार्टी क ा पंचायत के चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन

यह रहा परिणाम
जिले में जिला पंचायत के कुल 17 वार्डों लिए चुनाव हुए हैं। जिसमें बसपा के सात, सपा के पांच व भाजपा के चार, भारतीय किसान यूनियन का एक व एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीता है। इस तरह से जहां भाजपा चुनाव से पहले अपने को आधे से अधिक सीट की जीत मान रही थी। परिणाम आने पर मात्र चार सीट ही जाती सकी है। जिससे राजनीतिक रूप से भाजपा का कद घट गया है। जो आने वाले विधानसभा में बसपा व सपा उलट फेर कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चित्रकूट। मौजूदा स्थिति में जिले मेें दो विधानसभा की सीट है। जिसमें एक चित्रकूट व एक मानिकपुर है। दोनो सीटों में भाजपा के विधायक है। जबकि चित्रकूट बांदा लोकसभा नाम से सीट है। जिसमें भाजपा के ही आरके सिंह पटेल सांसद हैं। जिले की मानिकपुर विधानसभा सीट पर इस समय भाजपा के विधायक आनंद शुक्ला हैं। इस विधानसभा में बसपा व सपा जमीनी स्तर पर काफी मजबूत रही है। हालांकि दो साल पहले यहां पर हुए विधानसभा के उप चुनाव मेें सपा का अच्छा प्रदर्शन रहा है। जो बसपा से आगे निकल गई थी। भाजपा के प्रत्याशी को कड़ी चुनौती भी दिया था। माना जा रहा है कि यहां पर सपा व बसपा आने वाले विधानसभा चुनाव में नया गुल खिला सकती है। इसी प्रकार विधानसभा चित्रकूट में भी भाजपा के विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय हैं। जो प्रदेश के राज्यमंत्री भी हैं। पंचायत चुनाव के बाद इस सीट पर भी एकदम समीकरण दूसरे बनने लगे हैं। कहा जा रहा है आगामी विधानसभा के चुनाव मे कुछ भी हो सकता है।
इनसेट
भाजपा व सपा रहे हावी
चित्रकूट। पिछले पंचायत के चुनाव में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर सपा का अध्यक्ष रहा है। इसके पहले भी सपा का अध्यक्ष रह चुका है। दो बार भाजपा व एक बार बसपा का जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुका है।
इनसेट
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों के बाद ज्यादातर दिग्गज भाजपाइयों की बोलती तो बंद है लेकिन बातचीत में वह दावा करते हैं कि इसका विधानसभा चुनाव में कोई प्रभाव नहीं पडे़गा। वह अलग तरीके का चुनाव होता है। अभी भी जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ही सभी पांच ब्लाक प्रमुख भाजपा का ही बनेगा तब स्थिति भाजपा के लिए सुखद होगी। जिन क्षेत्रों में सांसद आरके सिंह पटेल व विधायक आनंद शुक्ला का दबदबा है वहां पर भाजपा को एक सीट हन्ना विनैका की मिली है बाकी सीटें बसपा व सपा के खाते में गई। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय के क्षेत्र में भाजपा ने भदेदू, पहाड़ी व परसौंजा की सीट जीत कर सुखद स्थिति बनाई लेकिन सबसे हैरानी इस बात की रही कि जहां राज्यमंत्री रहते हैं वहां के आस पास की रसिन व अकबरपुर सीट बुरी तरह भाजपा हार गई।
इनसेट
फोटो नंबर- 11- पंचायत चुनाव के परिणाम को लेकर सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा का जनाधार कहीं से कम नहीं हुआ है। कुछ बागियों के चुनाव लड़ने से उम्मीद से कम सीट मिली हैं लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत फिर से होनी निश्चित है। आम जनता के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है।
फोटो नंबर- 12- राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भाजपा का जनाधार कम नहीं बल्कि बढ रहा है। यह स्थानीयस्तर का चुनाव है इसके बावजूद भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का प्रदर्शन शानदार रहा। जिपं अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख भाजपा के ही बनेंगे।

फोटो नंबर- 13- विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि कुछ स्थानों पर चिंता की बात जरूर है लेकिन पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव में बहुत अंतर होता है। जनता सब जानती है। देश व प्रदेश चलाना अब भाजपा के अलावा किसी के वश का नहीं है। पंचायत चुनाव में भी उन्हें जनता के बीच जाने का मौका मिला आम जनता भाजपा से नाराज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed