{"_id":"633b34c6160b001034686304","slug":"chitrakoot-tractor-trolley-full-of-devotees-overturned-one-killed-20-injured-chitrakoot-news-knp721545134","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 20 घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। सजवार के भैरव बाबा मंदिर से लौटते समय मर्फा पहाड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई। 20 अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर के भीतरगांव में एक अक्तूबर को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर ट्रॉली में यात्रा करने पर रोक लगाई थी, लेकिन जिले के अफसरों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
बांदा जिले के बिसंडा थाना अंतर्गत कोनी गांव के 35 श्रद्धालु ट्रैक्टर पर सवार होकर नवरात्र की अष्टमी की पूजा करने जिले की सीमा क्षेत्र पर स्थित सजवार (एमपी) आए थे। सोमवार की रात को आठ बजे लौटते समय मानपुर गांव के पास पहाड़ से उतरते समय ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।
सभी श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस भी पांच एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान ट्रॉली में दबने से महिला श्रद्धालु (65) की मौत हो गई। 20 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य को मामूली उपचार के बाद घर भेज दिया गया। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अतुल शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया।