फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: The cocktail on the violation of the lockdown, warns the administration of the problem of troubled passengers

चित्रकूटः लाकडाउन का उल्लघंन पर बने मुर्गा, परेशान यात्रियों की समस्या पर चेता प्रशासन

Sat, 28 Mar 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: The cocktail on the violation of the lockdown, warns the administration of the problem of troubled passengers
फोटो-10- नयागांव में यात्रियों का मेडीकल चेकअप करते डाक्टर - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। लॉकडाउन के चौथे दिन आखिरकार जिला प्रशासन ने सुदूर क्षेत्रों के फंसे भूख से तड़पते यात्रियों की सुध ली। कुछ स्थानों पर लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर पुलिस ने युवकों को मुर्गा बनाकर सबक सिखाया। ग्रामीण इलाकों में भोजन सामग्री के पैकेट बंटवाए गए। सड़क पर दूर-दूर के शहरों से पैदल चलकर आए यात्रियों को भी आते जाते देखा गया। सांसद से लेकर कई समाजसेवियों ने नियमित रूप से निशुल्क कैंटीन चलाने की घोषणा की है। नयागांव थाना क्षेत्र में राजकोट राजस्थान से पहुंचे डेढ़ दर्जन लोगों को पुलिस ने रोककर मेडीकल चेकअप कराया। स्वास्थ्य विभाग ने बस स्टैंड के पास भी चेकअप करने वाली मेडिकल टीम लगाई है।
विज्ञापन

डीएम शेषमणि पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने शनिवार को ट्रैफिक चौराहा, पुरानी बाजार, बेड़ी पुलिया चौराहा, शिवरामपुर आदि विभिन्न जगहों पर भ्रमण कर जनपद में लागू लॉकडाउन की व्यवस्था का जायजा लिया है। लोगों से खानपान आदि व्यवस्थाओं की जानकारी करते हुए घर में रहने को कहा। तरौहा स्थित वार्ड में नगर पालिका परिषद के उपलब्ध कराएं भोजन पैकेट का वितरण असहाय एवं निराश्रित लोगों के मध्य किया गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी तथा सभासदों से कहा कि निराश्रित तथा असहाय लोगों को चिह्नित कर प्रतिदिन खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम ने कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी वसंत दुबे से विभिन्न बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी की। उन्होंने शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि जनपद स्तर पर जो भी समस्याएं मिलें उन्हें निस्तारित कराएं। किसी भी दशा में कहीं पर कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। जिला अस्पताल में शनिवार को 21 मरीजों की जांच हुई, जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण न पाए जाने पर इलाज कर घर भेजा गया है। इसी प्रकार जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना क्षेत्र के प्रमोद वन के पास चार वाहनों से राजस्थान से आ रहे यात्रियों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। इसके बाद सभी का मेडीकल चेकअप कराया गया। शहर में दतिया जाने के िलए एक परिवार दो दिन से स्टेशन के पास बैठा रहा। शनिवार को वह पैदल ही जाने को निकला। इसकी जानकारी होने पर शहर कोतवाल अनिल सिंह ने तीन वाहनों से जा रहे कुछ लोगों को रोककर इस परिवार को भी ले जाने को कहा है। स्टेशन रोड पर कुछ समाजसेवियों ने इन यात्रियों को नमकीन व बिस्कुट खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री ले सकते हैं बस सेवा
चित्रकूट। रोडवेज बस स्टैंड के इंचार्ज सुरेश निगम ने कहा कि चित्रकूट में फंसे सतना व अन्य जगहों के यात्री बस सेवा ले सकते हैं। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने प्रधानमंत्री से मांग किया कि कोरोना महामारी के चलते देश में 21 दिनों के लॉकडाउन से खुदरा व्यापारी खुद को खतरे में डालकर आमजन को खाद्यान्न आदि सामग्री मुहैया करा रहे हैं। ऐसे में किराना, फल, सब्जी व्यापारियों को 50 लाख का बीमा अविलंब कराया जाए।

50 बंदियों की हो सकती है रिहाई
चित्रकूट। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जिले में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में जिला जेल रगौली में बंद लगभग 50 बंदियों को भी राहत मिल सकती है। इन बंदियों को 42 दिन की छुटटी मिलने की संभावना है। जिला जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अभी इसका फैसला नहीं हुआ है। रविवार को अदालत व उच्चाधिकारी इस पर कुछ फैसला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed