{"_id":"637a6917ae8e6049b86cd95c","slug":"chitrakoot-student-of-maharajpur-drowned-in-the-river-chitrakoot-news-knp7293605181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: नदी में डूबकर छात्र की मौत, कानपुर से छात्रों की टीम भ्रमण पर आई थी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: नदी में डूबकर छात्र की मौत, कानपुर से छात्रों की टीम भ्रमण पर आई थी, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 22 Nov 2022 10:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:53 AM IST
सार
महाराजपुर स्थित सुरजन सिंह इंटर कॉलेज के छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। मझगवां मप्र में छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
नदी में डूबने से छात्र की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चित्रकूट भ्रमण पर कानपुर से आए छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार को कानपुर जिले के थाना महाराजपुर के सुरजन सिंह इंटर कॉलेज के छात्र भ्रमण पर आए थे। रविवार की सुबह मप्र के सती अनुसुइया आश्रम के पास छात्र नदी किनारे घूम रहे थे।
विज्ञापन
अचानक पैर फिसलने से आर्यन गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी भदासा नदी में गिरकर डूब गया। चीखपुकार पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और जानकीकुंड अस्पताल लाए। आईसीयू में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। मझगवां मप्र में छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
इकलौता बेटा था आर्यन
महाराजपुर स्थित सुरजन सिंह इंटर कॉलेज का छात्र आर्यन दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना की सूचना मिलते ही आर्यन की मां सुमन व छोटी बहनों मानसी व चांदनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गल्ला व्यापारी सुरेश गुप्ता इकलौते बेटे की मौत से बदहवास हो गए। पूरा परिवार चित्रकूट रवाना हो गया।
विज्ञापन