फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Pilgrim killed, tempo overturned, nine injured in Bolero collision

चित्रकूट : बोलेरो की टक्कर से तीर्थयात्री की मौत, टेंपो पलटा, नौ घायल

Fri, 29 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Pilgrim killed, tempo overturned, nine injured in Bolero collision
चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसों में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बांदा जिले के अतर्रा के लोधौरा गांव निवासी रामकिशोर तिवारी (55) बुधवार की शाम चित्रकूट आए थे। सीतापुर के पास बोलेरो की टक्कर से घायल होने पर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कृषि कार्य करते थे। दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी मीरा देवी है।
विज्ञापन

वहीं, बांदा निवासी बच्चीलाल कुशवाहा बाइक से कर्वी आते समय रौली गांव के समीप गिरकर घायल हो गए। हेलमेट पहने थे इससे सिर पर चोट नहीं लगी। इसी तरह, मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी मोड़ पर तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो पलट गया। इसमें छिलोलर गांव के मंगल (35), जालौन जिले के गांधीनगर निवासी ललित (50), रवींद्र (25), अमित (26) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिवरामपुर के रंपुरिया के पास मवेशी को बचाने में टेंपो पलट गया। इसमें सवार मप्र सतना के टिकरिया टोला निवासी अनिल कुमार, आशीष गुप्ता, रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी मयंक, भरतकूप थाना क्षेत्र के इटखरी गांव के सूरजपाल, अमिलिहा गांव के सोनू घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed