{"_id":"63236ff9bb8dff03842bf719","slug":"chitrakoot-kaushambi-police-recovered-the-idol-of-ashtadhatu-chitrakoot-news-knp7183131154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : कौशांबी पुलिस ने अष्टधातु की मूर्ति किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : कौशांबी पुलिस ने अष्टधातु की मूर्ति किया बरामद
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। यमुना पुल के पास भैरम बाबा स्थित एक मकान से अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति कौशांबी पुलिस ने बरामद किया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी से राजापुर पुलिस इन्कार कर रही है।
बताया जाता है कि कौशांबी के एक मंदिर से दो माह पहले अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति चोरी हो गई थी। वहां की महेवा घाट थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात को राजापुर कस्बे के भैरम बाबा मोहल्ला के पास निवास करने वाले एक परिवार के यहां रात में छापा मारा। आरोपी की निशानदेही पर आंगन में छिपाकर रखी मूर्ति को बरा
मद कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महेवा घाट पुलिस राजापुर थाना क्षेत्र के कई गांव के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में महेवाघाट के प्रभारी निरीक्षक रोशनलाल ने बताया कि अभी जांच चल रही है। पूरी तरह से चोरी का पर्दाफाश नहीं हुआ है। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
इधर कस्बे में यह चर्चा का विषय बना है। पकड़े गए आरोपियों के परिजन थानों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कुछ बताने से इन्कार कर रहे हैं। राजापुर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल व रिपोर्ट जनपद कौशांबी में दर्ज होने के चलते मामला उनके संज्ञान में नहीं आया था।