फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Do not take any incident lightly: ADG

चित्रकूटः किसी भी घटना को हल्के में न लें: एडीजी

Wed, 18 Nov 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Do not take any incident lightly: ADG
फोटो- 6- पुलिस अधिकारियों की बैठक में निर्देश देते एडीजी प्रेमप्रकाश। - फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। अपर पुलिस महानिदेशक प्रेमप्रकाश ने पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी की। आरटीसी भोजनालय चेक कर प्रोन्नत हुए अधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी घटना को हल्के में न लेकर उस पर त्वरित कार्रवाई करें। खासकर महिलाओं व नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की जानकारी मिलने पर कड़ा कदम उठाना चाहिए।
अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) प्रेमप्रकाश की अध्यक्षता व एसपी अंकित मित्तल की मौजूदगी में पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन हुआ। एडीजी ने व्यक्तिगत, सामूहिक समस्याएं पूछी। निर्देश दिया कि थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क को वन स्टॉप सेंटर बनाया जाए। जहां पीड़िताओं की हर प्रकार की समस्या को शांतिपूर्वक व विनम्रता से सुनकर निस्तारण करें। पुलिस थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का विवाद संज्ञान में आए तो सर्वप्रथम उसकी बीट में सूचना अवश्य दर्ज कराएं। एडीजी व एसपी ने आरटीसी भोजनालाय के निरीक्षण में भोजन गुणवत्ता की परख को रिक्रूट आरक्षियों के साथ भोजन किया। कहा कि पुलिस विभाग में मेस का अनुशासन सबसे बड़ा अनुशासन है इसको बनाए रखें।
विज्ञापन

इसके बाद एडीजी ने उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए वीरेंद्र त्रिपाठी एवं टीकाराम वर्मा के कंधे पर स्टार लगाकर प्रोत्साहित किया। अपराध समीक्षा गोष्ठी में पॉक्सो एक्ट के लंबित अभियोगों का शीघ्र निस्तारण व न्यायालय में विचाराधीन अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, यातायात माह नवंबर के दृष्टिगत यातायात जागरूकता कार्यक्त्रस्म के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सिटी रजनीश कुमार यादव, मऊ सीओ सुबोध गौतम, राजापुर सीओ रामप्रकाश, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, वाचक शिवबदन सिंह, प्रभारी प्रधान लिपिक आलोक कुमार सिंह, स्टेनो कमलेश राव सहित समस्त शाखा प्रभारी, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed