फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Death of two boys due to drowning in the pond

Chitrakoot: दो बालकों की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 12 Oct 2022 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Death of two boys due to drowning in the pond
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
चित्रकूट जिले में सरधुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसेन में दो बालकों की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम सुरसेन निवासी बरमदेव मिश्र का पुत्र शिवांश (10) व विनोद रैकवार का पुत्र आशीष (10) मंगलवार को सुबह 11:30 बजे गांव के देवखरी तालाब में नहाने गए थे।
विज्ञापन


काफी देर तक घर न पहुंचने पर दोनों के परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सरधुआ प्रवीण कुमार सिंह, ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र मिश्र, समाजसेवी सत्यवीर सिंह, ऋषभ सिंह आदि ने तलाश शुरू की। तालाब की ओर जाने की सूचना पर लोग वहां भी पहुंचे। तलाश के दौरान दोनों डूबे मिले।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डा. दीपक कुमार यादव ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शिवांश की मां पवन कुमारी और आशीष रैकवार की मां अनुसुइया देवी व परिजन रो-रोकर बेहाल रहे। पुलिस ने दोनो शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed