फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Bulldozers run on the huts and shops of the residents for 50 years

चित्रकूट : 50 साल से रहने वालों की झोपडी व दुकानों पर चला बुल्डोजर

Fri, 06 Jan 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Bulldozers run on the huts and shops of the residents for 50 years
फोटो-9- मानिकपुर में अतिक्रमण हटवाते अधिकारी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर/मानिकपुर। इन दिनों शहर सहित कस्बों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। शुक्रवार को राजापुर कस्बे में जिला पंचायत की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान 50 सालों से बने कच्चे घर, दुकानें भी गिराई गईं, जिसका लोगों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के ऐलहा गांव में अतिक्रण हटाने के दौरान ग्रामीणों ने नाराजगी जताई, जिससे कई बार विवाद की स्थिति बनी। जिनके घर गिराए गए उनका कहना कि वह किसी तरह से गुजरबरस करते थे, उनके घर गिरा दिए गए अब वह भीषण ठंड में कहां जाएं।
विज्ञापन

इसी तरह राजापुर के सराय तलैया के पास स्थित जिला पंचायत की भूमि मेें किए गए अतिक्रण पर बुलडोजर चला। कब्जेधारियों दुकानदार नईम कुरैशी, लाला, अवधेश, लवलेश, वसीम, दिनेश, संतोष, गौतम की दुकानें गिराई र्गइं। वहीं गुलाब, परदेशी, झीलम, चुनकौना, मुनौवा, छेद्दू के घर गिराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई साल से यहां पर निवास कर रहे थे, भीषण ठंड में जबरन दुकानें व घर गिरा दिए गए अब वे कहां जाएं। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए पहले से नोटिस दिया था, इसके बाद कार्रवाई की गई है। इस मौके पर एसडीएम प्रमोद झा, राजस्व कर्मचारी, थानाध्यक्ष राजापुर दीपेंद्र सिंह, सरधुआ थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed