फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Agra became the winner after defeating Lucknow

चित्रकूट : लखनऊ को हराकर आगरा बना विजेता

Wed, 14 Sep 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Agra became the winner after defeating Lucknow
फोटो-12- बास्केटबाल प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। बास्केटबॉल प्रतियोगिता अंडर-14 के फाइनल में लखनऊ ए और आगरा ए की टीम के बीच रोचक मुकाबला हुआ। इसमें आगरा ए की टीम विजेता बनी। अंडर-17 में हरिद्वार बी की टीम को हराकर को हराकर लखनऊ बी की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर में चल रही बास्केटबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ संभाग की आठ टीमें शिरकत कर रही हैं। 192 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 24 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाना है।
विज्ञापन

बुधवार को समापन दिवस पर मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय कर्वी के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने कहा कि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। खेल में स्पर्धा जरूर होती है, लेकिन हारने वाले खिलाड़ी को निराश नहीं होना चाहिए। अभ्यास करते रहना चाहिए, सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले रोचक रहे। अंडर-14 में लखनऊ ए की टीम आगरा से हार गई। अंडर-17 में लखनऊ बी की टीम ने हरिद्वार बी की टीम को हराया। टीमों का दर्शकों ने हौसला बढ़ाया। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्य श्याम किशोर त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed