{"_id":"6a9da819127b2ecc3608bdae","slug":"chaos-on-stage-cm-displeased-asks-what-kind-of-spectacle-is-this-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-135929-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मंच पर अफरातफरी, सीएम खफा, बोले- ये क्या तमाशा बना रखा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मंच पर अफरातफरी, सीएम खफा, बोले- ये क्या तमाशा बना रखा है
Sun, 06 Sep 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी 19 चित्रकूट में समारोह में अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते सीएम योगी। संवाद
चित्रकूट। रामायण मेला में बाढ़ पीड़ितों को चेक वितरण के दौरान मंच पर अधिकारियों की अव्यवस्था देखने को मिली।
इस घटना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी नाराज हो गए। उन्होंने मंच से ही कहा कि ये क्या तमाशा बना रखा है। इस दौरान सीएम नाराज भी हुए।
असल में कार्यक्रम में पांच लाभार्थियों को चेक दिए जाने थे। बाबुओं को यह तय नहीं था कि पीड़ितों को मंच पर किस ओर से चढ़ाया जाए। इस अफरातफरी देखकर मुख्यमंत्री योगी ने मंच से ही फटकार लगाई। माहौल बिगड़ता देख प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को बीच में आना पड़ा।
उन्होंने हाथ के इशारे से मुख्यमंत्री को शांत किया। इसके बाद अधिकारियों ने पीड़ितों को मंच के किनारे से लाकर चेक सौंपे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। (संवाद)
-- --
सीएम दौरे से पहले विपक्षी नेता नजरबंद
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले पुलिस ने शनिवार रात विपक्षी नेताओं को घरों में नजरबंद कर दिया था। सीएम का कार्यक्रम रविवार को रामायण मेला परिसर और रामघाट में निर्धारित था।
विज्ञापन
पुलिस ने यह घेराबंदी एहतियातन की थी ताकि विपक्ष कोई व्यवधान न डाले। नजरबंद नेताओं में सपा के मान सिंह पटेल, अमर सिंह पटेल और अनुज यादव शामिल थे। भीम आर्मी के संजय गौतम, जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती और प्रधान केदार यादव भी नजरबंद किए गए। (संवाद)