फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bjp

पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ता पर रहेगी नजर

Sat, 30 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
bjp
चित्रकूट। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद चन्द्रप्रकाश खरे ने मीडिया से बातचीत की। उन्होेंने कहा कि जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निवर्हन करने का काम किया जाएगा। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पदाधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को तरजीह मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने को दिन-रात एक किया जाएगा। कहा कि नए सिरे से पार्टी संगठन की मजबूती की आधारशिला रखी जाएगी। यह जिले के समूचे कार्यकर्ताओं का सम्मान है। बताया कि भाजपा की मंशा है कि ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख आदि सभी भाजपा के हों और एक बड़ा जनाधार तैयार होकर जिले, प्रदेश और देश के विकास में भागदार बने। महाराष्ट्र में सियासी घमासान पर भाजपा के हाथ से सत्ता छिटकने पर कहा कि बेमेल वालों ने सरकार बनाई है। एक साल बाद ही चुनाव होेगे जिसमें भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल जाएगा।
विज्ञापन

इसके पूर्व मुख्यालय आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हेें फूल माला से लाद दिया। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ,मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, रामसागर चतुर्वेदी, बद्रीविशाल त्रिपाठी, तीरथ तिवारी, पंकज अग्रवाल, चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता, शानू गुप्ता, विनोद केशरवानी, शेषू जायसवाल, विष्णु गुप्ता व उज्जवल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed