फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bag of jewelery looted from bullion

Chitrakoot News: सराफा से जेवरों का बैग लूटा

Sun, 12 Nov 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 12 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bag of jewelery looted from bullion
राजापुर। दुकान बंदकर वापस लौट रहे सराफा व्यापारी से लगभग पांच लाख रुपये के जेवरात व नकदी से भरा बैग छीनकर बाइक सवार नकाबपोश बदमाश भाग गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राजापुर कस्बा के स्मारक रोड़ निवासी कल्लू प्रसाद सोनी ने बताया कि उनकी ज्वैलरी की दुकान राजापुर कस्बे के सरांय तलैया के पास है। धनतेरस शुक्रवार की रात्रि वह दुकान बंदकर पैदल पुत्र व नाती के साथ बैग लेकर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह स्मारक रोड के पास पहुंचे तो पीछे से एक बाइक में दो बदमाश आए। इसमें एक हेलमेट पहने था दूसरा साफी से चेहरा ढके था। बदमाश दुकानदार का बैग छीनकर छीबो रोड की तरफ भाग गया। पीडि़त ने बताया कि बैग में नगद लगभग 60 हजार रुपये, एक किलो चांदी व 40 ग्राम सोने के जेवरात थे, जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed