{"_id":"689e2df3ad90aae84c0972d4","slug":"attempt-to-kidnap-an-innocent-accused-nabbed-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-119316-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मासूम के अपहरण का प्रयास, आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मासूम के अपहरण का प्रयास, आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
चित्रकूट। मछली मंडी में घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय मासूम को ट्राई साइकिल से आए एक दिव्यांग ने अगवा कर लिया। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी का पीछा करने के बाद गल्ला मंडी के पास उसे दबोच लिया और पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि मछली कर्वी मछली मंडी के पास रहने वाले छक्की लाल केवट ने सूचना दी थी कि गुरुवार की सुबह छह बजे उनका ढाई वर्षीय बेटा कार्तिक घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच ट्राई साइकिल से आया एक दिव्यांग बच्चे को अगवा कर ले गया। मोहल्ले वालों ने उन्हें जानकारी देने के साथ उसका पीछा किया और उसे गल्ला मंडी के पास दबोच कर पीटा। पुलिस के पहुंचने पर उसे सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम तरौहां जगदेश दास अखाड़ा निवासी रितेश कुमार निषाद बताया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटनाक्रम जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कराए गए। जिसमें सामने आया कि दिव्यांग ने बच्चे को कुछ नशीला पदार्थ खिलाया और बेसुध होने पर उसे ट्राई साइकिल की डिकी में डाल दिया। आरोपी से पूछताछ में अपहरण का कोई उचित कारण सामने नहीं आया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की डाक्टरी कराई गई है। न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेजा गया है।