फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   As soon as the manure rack came in Chitrakoot, there was a crowd of farmers in the committees

चित्रकूट में खाद की रैक आते ही समितियों में किसानों की लगी भीड़

Tue, 25 Aug 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
As soon as the manure rack came in Chitrakoot, there was a crowd of farmers in the committees
फोटो- -9- बडी मुश्किल से दो बोरी खाद मिली है...अब इसे कैसे भी गांव तक ले जाने के लिए सोच की मुद्रा में बै - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/राजापुर/भौंरी। जिले में यूरिया की रैक आते ही सहकारी समितियों में मंगलवार को किसानों की भीड़ लग गई। अधिकारियों की देखरेख में खाद का वितरण शुरू हुआ। इस दौरान लाइनों में लगे किसानों में धक्कामुक्की भी होती रही। कहीं भी सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा गया। इस दौरान डीएम, सीडीओ व कृषि अधिकारियों ने समितियों को निरीक्षण किया। इसके अलावा राजापुर के भदेदू, बरद्वारा, सरधुआ व भौंरी समिति में शाम तक किसान इंतजार करते रह,े लेकिन रैक न पहुंचने से किसान लौट गए।
विज्ञापन

मांग को देखते हुए बांदा जिले को 1049 एमटी खाद भेजी गई। बांदा से जिले की सहकारी समितियों व पीसीएफ के गोदाम में खाद मंगलवार को भेजी गई। पहले दिन 14 केंद्रों पर खाद का वितरण शुरू हो गया था। भौरी गांव के किसान जगतपाल, विनोद कुमार, रामकिशोर ने बताया कि वह लोग समितियों के कार्यालय के सामने बैठे रहे। इसके बाद भी खाद नहीं मिली। सहकारिता विभाग के लेखाकार धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुल सहकारी समितियों के लिए 732.600 एमटी यूरिया खाद मंगलवार को आवंटन की गई है। जिसमें 440 बोरी प्रत्येक समिति के लिए आवंटित है। वही पीसीएफ क्षेत्राधिकारी शिवम तिवारी ने बताया कि पीसीएफ के केंद्रों से खाद आवंटन के लिए दोपहर तक 250 टन खाद बांदा से चित्रकूट जिले में पहुंच गई।
विज्ञापन

डीएम, सीडीओ ने केंद्रों पर वितरण का लिया जायजा
शिवरामपुर। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने सहकारिता विभाग के के क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति शिवरामपुर व पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र इटखरी मेे औचक निरीक्षण किया। यूरिया खाद लेने के बारे में किसानों से जानकारी ली। सहकारी समिति शिवरामपुर के सचिव राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 440 बोरी में से 153 बोरी का वितरण किया गया। सीडीओ अमित आसेरी ने शहर के गल्लामंडी परिसर में इफको खाद केंद्र का निरीक्षण कर पर्ची बांटकर खाद का वितरण देने के निर्देश दिए। कृषि विभाग के कर्मचारी गोविंद सोनकर से वितरण की जानकारी सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed