फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Another truck collided with a standing truck, the foreman died

Chitrakoot News: खड़े ट्रक में भिड़ा दूसरा ट्रक, खलासी की मौत

Tue, 07 Mar 2023 10:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 07 Mar 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Another truck collided with a standing truck, the foreman died
राजापुर (चित्रकूट)। सड़क किनारे खड़े बालू लदे ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया। हादसे में खलासी की मौत हो गई। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा ट्रक चालक को झपकी आने से हुआ है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के थाना ऊंचाहार के गांव खजुरी निवासी खलासी विमलेश कुमार (25), ट्रक चालक शिवसागर (30) निवासी जगतपुर थाना ऊंचाहार जिला रायबरेली के साथ सोमवार को मध्य प्रदेश क्षेत्र के मैहर गया था। मंगलवार की सुबह अपने घर जा रहे थे। अचानक चालक शिवसागर को नींद की झपकी आ गई। गोसाईंपुर पुलिया के पास पहुंचे सामने खड़े बालू लदे ट्रक से टकरा गया। खलासी विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। राजापुर थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे घायल शिवसागर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन

देर शाम को पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। बड़े भाई अखिलेश मौर्य ने बताया कि मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। पत्नी पुष्पा देवी व पुत्री विधि मौर्य रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed