फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   An old man died after being crushed under a tree that fell due to a storm.

Chitrakoot News: आंधी से गिरे पेड़ के नीचे दबकर वृद्ध की मौत

Thu, 07 May 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 07 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
An old man died after being crushed under a tree that fell due to a storm.
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के मऊ (ब) गांव में बुधवार को एक वृद्ध का शव महुआ के पेड़ के नीचे दबा मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि मंगलवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ गिरने से उनकी मौत हुई।
विज्ञापन


मऊ (ब) गांव निवासी राम बहोरी (61) मंगलवार शाम को बाग से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद वे लापता हो गए। परिजनों ने रात भर उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब दस बजे परिजनों को महुआ के पेड़ की गिरी डाल के नीचे एक गमछा दिखाई दिया। डाल हटाने पर राम बहोरी का शव दबा मिला। उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अत्रिमुनि यादव ने बताया कि राम बहोरी आंधी के कारण रास्ते में गायब हो गए थे। परिजनों ने सुबह उनकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्टि की कि परिजनों ने पेड़ के नीचे दबकर मौत होने की जानकारी दी है। लेखपाल भी गांव पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई। राम बहोरी के परिवार में एक बेटा शारदा और चार बेटियां सुनैना, गुड्डन देवी, सुमित्रा व शोभा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आंधी में गिरा कच्चा घर, दो बच्चे घायल
चित्रकूट। रैपुरा गांव में तेज आंधी व बारिश से एक मजदूर का कच्चा घर गिर गया। दबने से दो बच्चे घायल हो गए।
रैपुरा निवासी बकरीदुल ने बताया कि आंधी व बारिश की वजह से उसका कच्चा घर गिर गया है। घर में मौजूद दो बच्चे मलबा में दब गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल में इलाज कराया। वहीं गृहस्थी का सामान बेकार हो गया है। राजस्व टीम को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed