{"_id":"56e8523d4f1c1b1f428b465c","slug":"all-stations-will-be-from-2-24-crore-in-saraya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरैंया में 2.24 करोड़ से बनेगा सबस्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरैंया में 2.24 करोड़ से बनेगा सबस्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ करते सदर विधायक व विद्युत विभाग के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरैंया व पहाड़ी क्षेत्र के लोगों के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। सरैंया में नयाचंद्रा मोड़ के पास जहां 2.24 करोड़ से भी ज्यादा की कीमत से नया सबस्टेशन बनाने का काम आज से चालू हो गया। वहीं, पहाड़ी में बनकर तैयार सबस्टेशन को आज चालू कर दिया गया। सदर विधायक वीर सिंह पटेल ने सरैंया सबस्टेशन का शिलान्यास व पहाड़ी सबस्टेशन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
सरैंया में विधायक ने कहा कि बिना बिजली के क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। विद्युत उपकेंद्र के बन जाने से क्षेत्र की जनता को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। कार्य में विभाग को कोई भी समस्या होगी, उसे तुरंत दूर कराया जाएगा। अधीक्षण अभियंता पारेषण बांदा रमेश चंद्र ने कहा कि लोगों को बिजली की खपत कम करने के लिए एलईडी बल्ब का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विभाग हर तरह से अधिक उत्पादन व आपूर्ति का प्रयास कर रहा है। एक्सईएन राजमणि विश्वकर्मा ने बताया कि 10 जून 2015 को जब उन्होंने जिले में कार्यभार ग्रहण किया तो उस समय पूरा जिला लो वोल्टेज एवं बिजली की भारी कटौती से परेशान था। जिले के लभगग सभी उपकेंद्रों का पावर बढ़ाकर दोगुना करवाने का काम किया गया है। एक्सईएन ने बताया इस उपकेंद्र के बन जाने से किसानों सहित सभी उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
बताया कि दो करोड़ 24 लाख 83 हजार रुपये की लागत से निर्मित इस उपकेंद्र का काम लगभग एक साल में पूरा हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान ने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र के बनने से क्षेत्र में चहुमुखी विकास होगा। कार्यक्रम का संचालन अधिशाषी अभियंता पारेषण, बांदा उमेश कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर एक्सईएन देवेंद्र सिंह, एसडीओ आरपी रवि, संजीव आर्या, बीके गंगवार, जेई अनुपम कुमार, अफराज हुसैन, प्रधान पति मंजीत सिंह, पवन पटेल, लेखपाल लवलेश सिंह व विद्या प्रसाद आदि मौजूद रहे।