फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Albendazole will be fed to more than 3.5 lakh children

साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

Sat, 31 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Albendazole will be fed to more than 3.5 lakh children
चित्रकूट। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान दो अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। कृमि नियंत्रण के लिए यह अभियान 11 अगस्त तक चलेगा। इसमें एक से 19 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान दो अगस्त से प्रारंभ हो रहा है, जो 11 अगस्त तक चलेगा। इसमें आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर घर जाकर के पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोली एक से 19 साल तक के बालक और बालिकाओं को खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे बीमार हैं या अन्य कोई दवा ले रहे हैं। उन्हें कृमि नियंत्रण के लिए एल्बेंडाजोल की गोली नहीं खिलाई जाएगी। कुछ बच्चे जिनके पेट में कीड़े की मात्रा अधिक होती है, उन्हें दवा खाने के बाद जी मिचलाना, सिर दर्द, उल्टी, दस्त होना व थकान की शिकायत हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखना सामान्य बात है। कुछ समय बाद अपने आप यह ठीक हो जाते हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि बच्चों के नंगे पैर खेलने, घूमने, बिना हाथ धोए खाना खाने, खुले में शौच करने, फल व सब्जियां बिना धोए खाने और दूषित खाना खाने से यह कृमि यानी पेट के कीड़े उत्पन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed