फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Administrative building of cyber police station will be built in Chitrakoot with Rs. 3.67 crores.

Chitrakoot News: चित्रकूट में 3.67 करोड़ से साइबर थाने का बनेगा प्रशासनिक भवन

Sun, 26 Oct 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 26 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Administrative building of cyber police station will be built in Chitrakoot with Rs. 3.67 crores.
12 सीकेटीपी-1- परिचय- जिला मुख्यालय में साइबर थाने के भवन बनने का चिहिंत स्थल। संवाद
चित्रकूट। साइबर अपराधियों से निपटने के लिए साइबर क्राइम थाना का अब खुद का प्रशासनिक भवन होगा। नया प्रशासनिक भवन शहर में जनसूचना कार्यालय के समीप चयनित भूमि पर बनेगा। इस पर 3.67 करोड़ व्यय होंगे। बजट मिलते ही पुलिस विभाग प्रशासनिक भवन बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इन दिनों ऑनलाइन व साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है। अपराधों के बढ़ने से इसकी अलग से रिपोर्ट दर्ज होने लगी है। पुलिस अन्य अपराधों की बजाए ऐसे अपराधों के खुलासे के लिए दिन रात जुटी दिखती है। ऐसे में साइबर एक्सपर्ट विभाग में भर्ती हो रहे हैं। कंप्यूटर व मोबाइल को बेहतर चलाने वाले पुलिसकर्मियों को इसकी विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन

अब जिले में भी नया साइबर थाने के भवन को बनाने की मंजूरी मिली है। शासन ने चित्रकूट में भी एसपी कार्यालय के पास ही जगह चिह्नित की है। प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए 3.67 करोड़ से ज्यादा बजट भी मंजूर किया है। निर्माण की जिम्मेदारी आरईएस विभाग को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
प्रशासनिक भवन में होंगी ये सुविधाएं

साइबर क्राइम थाने का प्रशासनिक भवन रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से लैस होगा। बोरिंग के साथ सबमर्सिबल पंप, वाटर सप्लाई, प्रवेश द्वार, चारदीवारी और इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट ऑटोमेटिक ब्रांच एक्सचेंज की सुविधा होगी। लोकल एरिया नेटवर्क, डीजी सेट, स्ट्रीट लाइट की सुविधा भी रहेगी। पार्किंग के भी इंतजाम किए जाएंगे।
-----------------
साइबर थाने में स्टाफ
- एक थानाध्यक्ष, साइबर अपराध विशेषज्ञ, जांच अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व
अन्य सहायक कर्मचारी
-----
साइबर थाना भवन बनाने के लिए शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। यह एसपी कार्यालय के सामने स्टेडियम रोड के बगल में बनेगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण हो चुका है। कार्यदाई संस्था आरईएस को निर्माण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन से 367.78 लाख की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। आरईएस ने निर्माण कार्य शुरू करने के पूर्व बजट व कार्य श्रेणी को लेकर कुछ आपत्ति की है। इसके निर्णय के बाद जल्द ही निर्माण शुरु होगा।

- अरुण कुमार सिंह, एसपी

-----------
48 लाख कराए वापस 30 लाख खाते में होल्ड
साइबर क्राइम के बढ़ने का आलम यह है कि इस वर्ष 10 माह में अब तक कुल 342 मामले सामने आए। इसमें 414 मोबाइल नंबर ब्लाक कराए गए। 247 आईएमईआई नंबर ब्लाक कराए। 81 व्यक्तियों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी में 48 लाख रुपये वापस कराए और 30 लाख की वापसी कराने की प्रक्रिया जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed