फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   accident,up news,chitrakoot,chitrakoot news

Chitrakoot News: ओवरब्रिज पर बोलेरो से टकराया बाइक सवार गंभीर

Fri, 27 Jan 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
accident,up news,chitrakoot,chitrakoot news
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के रानीपुर भट्ट के पास चालक को झपकी आने पर बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बोलेरो सवार ग्वालियर डबरा मप्र के पांच तीर्थयात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ग्वालियर डबरा के नीरज कुमार ने बताया कि वह परिजनों और दोस्त के साथ गणतंत्र दिवस पर चित्रकूट दर्शन करने आए थे। रानीपुर भट्ट के पास चालक को झपकी आ गई। इससे बोलेरो डिवाइडर से टकरा गई। बोलेरो सवार नीरज के अलावा डबरा निवासी कृष्णा देवी पत्नी मुकेश, देवेंद्र, चंचल व आकिम घायल हो गए। किसी तरह बोलेरो से बाहर निकले। इसी बीच सीतापुर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के शंकर बाजार खटकाना निवासी विकास पुत्र बाबूलाल शुक्रवार की दोपहर को बाइक से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। ओवरब्रिज में बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed