फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   AAP played bugle for panchayat elections

चित्रकूट: पंचायत चुनाव के लिए आप ने बजाया बिगुल

Sun, 20 Dec 2020 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
AAP played bugle for panchayat elections
चित्रकूट। मेरा गांव हो खुशहाल, यहां भी आओ केजरीवाल के नारे के साथ रविवार को ग्राम छछेरिहा खुर्द में कई महिलाओं व पुरुषों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर आम नागरिकों को दिल्ली की तरह मूलभूत सुविधाओं में दो सौ यूनिट बिजली फ्री, 20 हजार लीटर पानी फ्री, एक रुपये से लेकर असीमित उच्च स्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था फ्री व मोहल्ला क्लीनिक आदि सुविधाएं दरवाजे पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला महासचिव सुशील सिंह पटेल ने कहा कि आने वाले समय में लोगों को मंदिर, मस्जिद, जाति, धर्म व भाई-बंधु की राजनीति से ऊपर उठकर अपनी मूलभूत जरूरतों को ध्यान में रख वोट करना चाहिए। इस मौके पर जिला प्रवक्ता आरबी सिंह, मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद यादव, संतोष शुक्ला, आनंदी राम, अशोक कुमार भारती, चुनना, सतीश, चेतन, रमेश, राम कल्याण, लक्ष्मण, किशोरी लाल, राजेश, विवेक पांडेय, आलोक पांडेय, संतोष गर्ग, कृष्णकांत गर्ग, सोनू दिनकर, रमेश, बिट्टी देवी, पियरिया, रानी देवी, रेखा देवी, सुशीला देवी, कैरी देवी, गोंदिया देवी, सुरतिया व कोदूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed