फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A woman died after falling from a bike which jumped on a breaker

Chitrakoot News: ब्रेकर पर उछली बाइक से गिरी महिला की मौत

Fri, 15 Aug 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A woman died after falling from a bike which jumped on a breaker
03फोटो 1 सीकेटीपी 1्र7- परिचय- दशोदिया देवी- फाइल फोटो - परिजन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवारा गांव के पास गुरुवार को ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई।इससे बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरे और घायल हो गए। पति राहगीरों की मदद से महिला को अस्पताल ले गया। जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली क्षेत्र के लोढवारा गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह पत्नी दसोदिया देवी (26) के साथ बुधवार को रिश्तेदारी में खजुरिहा गांव निमंत्रण में गया था। गुरुवार की सुबह वह पत्नी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही बरवारा गांव के पास पहुंचा तो सड़क पर दूर से न दिखने वाला ब्रेकर पड़ा। अचानक सामने ब्रेकर आने से बाइक अनियंत्रित हो गई। उसने संभालने का प्रयास किया, लेकिन बाइक ब्रेकर में उछली तो वह दंपती सड़क पर गिर गए। अनिल को हल्की चोट आई, लेकिन पत्नी के सिर पर गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि ब्रेकर पर बाइक से गिरने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

----------
सफेद पट्टी बनाने की मांग
मृतका के दो पुत्र हैं। पति मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है । घटना के बाद हलषष्टी पर्व के दिन मृतका के परिवार में शोक व्याप्त हो गया। स्थानीय राजबहादुर सिंह, शैलेंद्र सिंह, हरिमोहन यादव आदि ने मांग की है कि सड़क पर बने ब्रेकर में सफेद रंग की पट्टी बनाई जाए। जिससे दूर से ब्रेकर की जानकारी वाहन चालकों को हो सके। इस मार्ग पर सभी ब्रेकर दूर से समझ ही नहींआते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed