फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   A wave of faith surged in the holy city on Ganga Dussehra.

Chitrakoot News: गंगा दशहरा पर धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 25 May 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 25 May 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged in the holy city on Ganga Dussehra.
फोटो 25 सीकेटीपी-06-मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लगी लाइन। संवाद
चित्रकूट/खोही। गंगा दशहरा पर भगवान राम की तपोभूमि में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। रामघाट से लेकर कामतानाथ मंदिर और कामदगिरि परिक्रमा मार्ग तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदाकिनी नदी के घाटों पर सुबह से ही स्नान और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान-पुण्य किया और भगवान मत्तगजेंद्रनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन



धर्मनगरी में एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार तड़के चार बजे से रामघाट, भरतघाट, प्रमोद वन, आरोग्यधाम, टाठी घाट और पुल घाट कर्वी में स्नान के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। वहीं राजापुर और मऊ के यमुना घाटों पर भी स्नानार्थियों की भीड़ रही।
विज्ञापन




गंगा स्वच्छता अभियान में 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान



खोही। गंगा दशहरा पर मंदाकिनी के पूजन व स्वच्छता अभियान का आयोजन हुआ। इस अभियान में एकल विद्यालय, गायत्री परिवार तथा माझी मछुआरा संघ के स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से भाग लेकर नदी व घाटों की सफाई का कार्य किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने लगभग दो घंटे तक श्रमदान कर मंदाकिनी के प्रति अपनी आस्था और जिम्मेदारी का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महंत दिव्य जीवन दास, गायत्री शक्तिपीठ के संचालक व एकल विद्यालय के आंचलिक अध्यक्ष डॉ. रामनारायण त्रिपाठी, प्रांत प्रमुख एकल विद्यालय के उपाध्यक्ष उमेश शुक्ला व अभियान प्रमुख राजेश द्वारा मंदाकिनी के विधिवत पूजन किया। इस दौरान सभी ने मंदाकिनी की अविरलता व स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

फोटो 25 सीकेटीपी-06-मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लगी लाइन। संवाद

फोटो 25 सीकेटीपी-06-मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लगी लाइन। संवाद

फोटो 25 सीकेटीपी-06-मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लगी लाइन। संवाद

फोटो 25 सीकेटीपी-06-मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लगी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed