{"_id":"642dc59880b652c39603c3a4","slug":"a-corona-patient-found-in-chitrakoot-chitrakutt-news-c-12-1-164717-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चित्रकूट में मिला एक कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चित्रकूट में मिला एक कोरोना मरीज
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। जिले में इस साल का पहला कोरोना मरीज मिला है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हुआ है, लेकिन कोरोना की जांच की महज औपचारिकता निभाई जा रही है। दावा है कि पांच दिनों में जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में साढे तीन हजार लोगों की कोरोना की जांच की गई है। मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर सुदूर शहरों से आने वालों की कोई जांच नहीं हो रही है।
अपर सीएमओ डा. आरके चौरिहा ने बताया कि शिवरामपुर के पास की एक महिला में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इस वर्ष कोरोना के केस बढ़ने के बाद जिले में यह पहला मरीज है। इस मरीज पर पूरे कोरोना के लक्षण नहीं है, लेकिन एक सप्ताह तक घर से बाहर न जाने के लिए कहा गया है। इस बस्ती के आसपास व परिजनों की जांच करा ली गई है। एक अप्रैल से सभी जगह में चल रही कोरेाना की जांच में अबतक साढ़े तीन हजार लोगों की जांच हो चुकी है। कर्वी रेलवे स्टेशन पर आने जाने वालों की कोरेाना की जांच होती है लेकिन मानिकपुर में अभी यह सुविधा नहीं है। इसे जल्द शुरु किया जाएगा।
24 घंटे पैथोलॉजी लैब का संचालन
संयुक्त जिला चिकित्सालय में पैथोलॉजी लैब का संचालन आज से शुरू होगा जो 24 घंटे खुला रहेगा। सीएमएस डाॅ. सुधीर शर्मा ने चिकित्सकों और स्टाफ से कहा है कि मरीजों को यह कह कर इलाज में लापरवाही न करें कि रिपोर्ट कल मिलेगी। रिपोर्ट की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध है। किसी भी मरीज के इलाज में लापरवाही न की जाए। संवाद