{"_id":"5b69dae44f1c1b0c718b84d0","slug":"51533663972-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मंडलायुक्त-डीआईजी ने सुनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मंडलायुक्त-डीआईजी ने सुनी समस्या
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस पर मंडलायुक्त-डीआईजी ने सुनी समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील परिसर में चित्रकूट धाम के मंडलायुक्त शरद कुमार सिंह डीआईजी मनोज तिवारी सहित जिलाधिकरी ने समस्या सुनी। कुल 183 शिकायतें आयी। जिसमें 9 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर कर्वी तहसील में मंडला आयुक्त शरद कुमार सिंह ने कहा कि इस समय स्वच्छता पखवारा चल रहा है। गांवों के नोडल अधिकारी अपने-अपने गांव गांवों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को देखे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि थाना दिवस पर आने वाली समस्याओं का निस्तारण करे। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इससे तमाम बीमारियों से बचाव हो सकता है। इस मौके पर जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, उप जिलाधिकारी इंदू प्रकाश सिंह, सहित जिले के अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फरियादियों को बांटे पौधे
चित्रकूट। संपूर्ण समाधान दिवस पर आए फरियादियों को अधिकारियों ने वन विभाग की तरफ से पौधे बांटे। जिसमें उनसे पौधे लगाने के साथ उसकी रक्षा करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
सफाई स्वच्छता सर्वेक्षण टीम का दौरा 18 से
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि जिले में सफाई स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी टीम 18 से 21 अगस्त तक जिले का निरीक्षण करेगी। किसी भी ग्राम सभा में जाकर वहां की सफाई व्यवस्था को देखेगी। जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों व आंगनबाड़ी, पंचायत भवनों व तालाबों को देखेंगे। गांवों स्वच्छ भारत के तहत कार्य हुआ है या नहीं। जिसको देखते हुए सारी व्यवस्था सही कर ले।